Home Remedies: दीवार पर तेल के दाग हटाने के लिए ट्राई करें ये हैक्स, मिनटों में हट जाएंगे दाग-धब्बे

By Ek Baat Bata | Jul 21, 2023

कई बार टाइल्स व कपड़ों पर तेल गिर जाने से उस पर दाग पड़ जाते हैं। वहीं अगर पेंट की हुई दीवारों पर तेल का दाग लग जाए तो यह देखने में काफी ज्यादा खराब लगता है। दोबारा पेंट कराने के बाद भी यह दाग नजर आते रहते हैं। आमतौर पर वह लोग इस समस्या से ज्यादा परेशान होते हैं, जिनके किचन में टाइल्स नहीं लगे होते हैं। खाना बनाने के दौरान तेल आदि की छींटे आसपास की दीवारों पर पड़ते हैं। जिससे किचन की दीवार चिपचिपी और दागदार हो जाती है।

बेकिंग सोडा
दीवार से तेल के दाग को हटाने का सबसे अच्छा उपाय बेकिंग सोडा है। बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब तेल के दाग पड़े स्थान पर इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए लगा दें। फिर इसे साफ कपड़े से पोंछ दें। दीवार के सूखने के बाद आपको जरा सा भी तेल का दाग नहीं दिखेगा।

लिक्विड डिश वॉश
यदि आपकी किचन की दीवारों पर तेल के जिद्दी दाग पड़ गए हैं और आप उन्हें हटाने के लिए कोई सस्ता तरीका ढूंढ रही हैं। तो बता दें कि लिक्विड डिशवॉश इसके लिए सबसे बढ़िया है। दाग को हटाने के लिए आप दीवार पर पड़े दागों पर लिक्विड डिशवॉश लगाएं और करीब एक घंटे तक लगा रहने दें। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए आप लिक्विड डिशवॉश को गर्म पानी में भी मिक्स करके लगा सकती हैं। आधे घंटे बाद साफ कपड़े को हल्का गीला कर दीवार को पोंछ दें। 

विनेगर
कुकिंग में इस्तेमाल होने वाला विनेगर साफ-सफाई को बेहद आसान बना देता है। इसकी मदद से आप ग्रीस जैसे जिद्दी दागों से मिनटभर में छुटकारा पा सकती हैं। तेल के दाग को दीवार से हटाने के लिए पानी और विनेगर को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसके बाद स्पंज या कपड़े की मदद से तेल के दाग पर लगाएं। 15-20 मिनट तक लगाए रहने के बाद गीले कपड़े से साफ कर दें। इस तरह से तेल के जिद्दी दाग आसानी से चले जाएंगे।