Tulsi Care Tips: सर्दियों में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए आजमाएं ये तरीका, नोट कर लें टिप्स

By Ek Baat Bata | Dec 29, 2023

सनातन धर्म तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक दृष्टि के अलावा तुलसी कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। वहीं अधिकतर लोगों के घरों में तुलसी का पौधा पाया जाता है। हांलाकि तुलसी के रखरखाव के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है।
 
वहीं इन दिनों काफी सर्दी पड़ना शुरू हो गई है। बता दें कि सर्दियों के मौसम में कई बार घर में लगा तुलसी का पौधा सूख जाता है। यदि आप भी तुलसी के पौधे को सूखने से बचाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आद इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचा सकते हैं।

अधिक नमी
ज्यादा नम परिस्थितियों तुलसी के पौधे नहीं उगते हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में अधिक नमी तुलसी के पौधे के मुरझाने का मुख्य कारण बनता है। इसलिए तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए इसके आसपास ज्यादा नमी न होने दें। नमी अधिक होने से इसकी पत्तियां गिरने लगती हैं। वहीं इस समस्या का समाधान तुलसी के पौधे से 15 से 20 सेंटीमीटर तक मिट्टी खोदकर कर सकते हैं। जब इसकी जड़ों में नमी दिखाई देने लगे तो आप उसमें सूखी मिट्टी या रेत भर दें।

फंगल संक्रमण
तुलसी के पौधों में कवक संक्रमण का खतरा अधिक होता है। यह कवक संक्रमण ज्यादा नमी के कारण होता है। हांलाकि नीम के पाउडर का छिड़काव कर आप इस संक्रमण को रोक सकते हैं। आप को यह चूर्ण और मिट्टी को एक साथ मिला लेना है। जिससे कि पौधे को संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। मार्केट में आपको आसानी से नीम का पाउडर मिल जाएगा। लेकिन अगर आपको नीम का पाउडर नहीं मिल रहा है तो आप घर पर नीम की पत्तियों को उबालकर रख लें। फिर फंगल संक्रमण को रोकने के लिए तुलसी के पौधे की मिट्टी में इस पानी को हर 15 दिन पर मिलाएं।

ठंडा पानी
हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक रोजाना सुबह तुलसी के पौधे को जल देना शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सर्दियों के मौसम में अधिक ठंडा पानी इसके पौधे के सूखने की वजह भी बन सकता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में पानी डालने से बचना चाहिए।