Winter Cleaning Tips: इन तरीकों से आसानी से निकल जाएंगे ऊनी कपड़ों से रोएं, नए जैसे हो जाएंगे कपड़े

By Ek Baat Bata | Oct 21, 2023

हल्की सर्दी दस्तक दे चुकी है, ऐसे में ऊनी कपड़ों को कबर्ड से निकालने का समय भी काफी करीब आ गया है। ऐसे में आप आज से ही ऊनी कपड़ों की सफाई और डैमेज को सही करने का काम शुरू कर दें। आमतौर पर देखा जाए तो ऊनी कपड़ों का रखरखाव सही से ना हो पाने पर इनमें काफी सारे रोएं निकलने लगते हैं। जिसके कारण यह समय से पहले ही पुराने लगने लगते हैं। ऐसे में इनको बाहर निकालकर पहनना मुश्किल काम बन जाता है। ठंड के नए कपड़े भी रोएं निकलने के कारण खराब लगने लगे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके लिए भी काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

कंघी का करें इस्तेमाल
कंघी के इस्तेमाल से कपड़ों के रोएं निकालना एक देसी तरीका है। इस तरीके से रोएं निकालने के लिए एक मिडियम साइज वाली कंघी लें और उसे हल्के हाथों से स्वेटर आदि पर चलाएं। ऐसा करने पर कुछ ही देर में स्टेवर के सारे रोएं निकल जाएंगे और कपड़ा पूरी करह लिंट फ्री हो जाएगा।

विनेगर से हटाएं लिंट
कपड़ों रोएं हटाने के लिए आप विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले स्वेटर को पानी से खंगाले और फिर उस पानी में एक विनेगर पानी मिला दें। फिर करीब 3-4 मिनट तक हल्के हाथों से स्वेटर को रगड़ें। जब यह सूख जाएगा तो आप पाएंगे कि स्वेटर से रोएं पूरी तरह से खत्म हो गए हैं।

यह तरीका भी है जबरदस्त
वूलन क्लॉथ को मास्किंग टेप की मदद से भी लिंट फ्री रखा जा सकता है। ऊनी स्वेटर से रोएं हटाने के लिए टेप को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर उसपर चिपका दें। इससे टेप के ग्लू में चिपक कर रोएं निकल जाएंगें।