Malaika Arora Birthday: जल्दी पैसा कमाने के लिए मॉडलिंग करने लगी थीं मलाइका अरोड़ा, आज मना रही 51वां जन्मदिन

By Ek Baat Bata | Oct 23, 2024

आज यानी की 23 अक्तूबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से हर किसी को इंप्रेस किया है। वहीं वह बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर से स्क्रीन पर जलवा बिखेर रही हैं। हालांकि उनकी लाइफ इतनी भी आसान नहीं थी, उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
 
मलाइका ने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपना नाम कमाया है। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं, तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार
मुंबई में 23 अक्तूबर 1973 को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम अनिल अरोड़ा और मां का नाम जॉयस पॉलीकार्प है। वहीं उनके दूसरे पिता का नाम अनिल मेहता है। मलाइका ने अपनी मॉडलिंग जर्नी बेहद कम उम्र में शुरूकर दी थी। जिससे कि वह जल्दी पैसा कमा सके और अपनी फैमिली को अच्छी लाइफ दे सकें। एक्ट्रेस ने वीडियो जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी।
 
वह शुरूआती दौर में फेमस म्यूजिक टीवी एमटीवी इंडिया के लिए बतौर वीजे काम करती थीं। उस दौर में वह फेमस मॉडल भी थीं। बता दें कि उन्होंने साल 1998 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म दिल में एक आइटम सॉन्ग 'छैंया छैंया' से की थी। इस गाने को आज भी आइकॉनिक माना जाता है।

लव लाइफ
बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने को-स्टार अरबाज खान से शादी रचाई थी। दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली थी। मलाइका और अरबाज को पावर कपल के तौर पर जाना जाता था। करीब 5 साल अरबाज खान को डेट करने के बाद मलाइका ने साल 1998 में शादी कर ली। वहीं साल 2016 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और साल 2017 में उनके रिश्ते पर तलाक की मुहर लग गई। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है, जिसकी जिम्मेदारी दोनों ने रख ली है।

अरबाज संग शादी टूटने के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बताया जाता है कि अर्जुन कपूर की वजह से ही अरबाज और मलाइका अलग हुए थे। मलाइका और अर्जुन में करीब 12 साल का अंतर है।